scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलखेलो इंडिया पैरा खेलो में चैंपियन बना हरियाणा

खेलो इंडिया पैरा खेलो में चैंपियन बना हरियाणा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हरियाणा रविवार को यहां संपन्न पहले खेलो इंडिया पैरा खेलों में 40 स्वर्ण सहित कुल 105 पदक के साथ चैंपियन बना।

हरियाणा ने 40 स्वर्ण के अलावा 39 रजत और 26 कांस्य पदक भी जीते।

उत्तर प्रदेश कुल 62 पदक (25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य) के साथ दूसरे जबकि तमिलनाडु 20 स्वर्ण, आठ रजत और 14 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

दस दिसंबर को शुरू हुए इन खेलों में 173 स्वर्ण पदक की स्पर्धाएं हुई।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन केरल ने सेरेब्रल पाल्सी फुटबॉल में तमिलनाडु को 7-0 से हराकर खिताब जीता।

टेबल टेनिस में हरियाणा के सुमित सहगल ने गुजरात के रमेश चौधरी को फाइनल में 3-0 (11-8, 11-7, 11-8) से हराकर पुरुष क्लास-4 का स्वर्ण पदक जीता।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए, ‘‘आज हम ना केवल पदकों का सम्मान करते हैं बल्कि उस जज्बे और अनकही कहानियों का भी सम्मान करते हैं जो यहां लिखी गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया पैरा खेल 2023 हमारे खेल इतिहास में एक एतिहासिक अध्याय है।’’

खेलों में हरियाणा के प्रणव सूरमा ने अपने एशियाई रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने क्लब थ्रो स्पर्धा में 33.54 मीटर के प्रयास के साथ एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान 30.01 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया। उन्होंने धरमबीर के 31.09 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड में भी सुधार किया।

खेलो इंडिया पैरा खेलों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,400 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सात खेलों में स्पर्धाएं हुईं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments