scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलहरमिलन बैंस ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत जीता

हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत जीता

Text Size:

हांगझोउ, चार अक्टूबर ( भाषा ) भारत की हरमिलन बैंस ने अपनी मां के प्रदर्शन को 21 साल बाद दोहराते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता ।

पंजाब की 25 वर्ष की हरमिलन ने 2 : 03 . 75 सेकंड का समय निकाला ।

श्रीलंका की तारूषी दिसानायका ने 2 : 03 . 20 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता । चीन की चुंयु वांग को कांस्य पदक मिला ।

बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भी रजत पदक जीता था ।

भारत की चंदा 800 मीटर में सातवें स्थान पर रही ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments