scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलभारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए हैंड, डेलानी की आयरलैंड टीम में वापसी

भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए हैंड, डेलानी की आयरलैंड टीम में वापसी

Text Size:

डबलिन, चार अगस्त (भाषा) आयरलैंड ने इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें ऑलराउंडर फिओन हैंड और गैरेथ डेलानी की वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज दौरे के समापन के बाद, भारतीय टीम संक्षिप्त श्रृंखला के लिए आयरलैंड की यात्रा करेगी। टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेल रही है।

भारत और आयरलैंड के बीच 18, 20 और 23 अगस्त को मालाहाइड में तीन टी20 मैच  खेले जाएंगे। पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के कप्तान होंगे।

आयरलैंड क्रिकेट की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ टीम के अधिकांश खिलाड़ी उस समूह का हिस्सा है जिसने पिछले सप्ताह 2024 आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। चयनकर्ताओं ने ‘लेइनस्टर लाइटनिंग’ के ऑलराउंडर फिओन हैंड को टीम में वापस बुलाया है जबकि गैरेथ डेलानी अपनी कलाई की चोट से उबर कर वापसी कर रहे है। डेलानी को जून में जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी।’’

आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments