बैंकॉक, 12 मार्च (भाषा) गुंजन, राधामनी लोंगजाम और चंद्रिका पुजारी ने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को अपने अपने मुकाबले जीते ।
सुबह के सत्र में गुंजन (48 किलो ) ने पोलैंड की प्रतिद्वंद्वी पर 5 . 0 से जीत दर्ज की ।
राधामनी (57 किलो ) ने इक्वाडोर की विरोधी को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने पर हराया ।
प्राची (60 किलो ) को स्लोवाकियाई मुक्केबाज ने 5 . 0 से हराया जबकि प्रियांश सेहरावत (70 किलो ) को मोरक्को के मुक्केबाज ने पुरूष वर्ग में 5 . 0 से मात दी ।
शाम के सत्र में चंद्रिका पुजारी (50 किलो ) ने अमेरिकी मुक्केबाज को 5 . 0 से मात दी ।
भाषा
मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
