बाकू, 13 अगस्त (भाषा) भारत के तीन खिलाड़ी डी गुकेश, आर प्रगानानंद और अर्जुन एरिगैसी रविवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
गुकेश ने चीन के वांग हाओ को 1.5-0.5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जिसमें उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।
प्रगानानंद का सामना हमवतन एरिगैसी से होगा, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि सेमीफाइनल में एक भारतीय खिलाड़ी जरूर होगा।
गुकेश ने हाओ के खिलाफ ड्रॉ से अगले दौर में जगह सुनिश्चित की।
कार्लसन ने दूसरे गेम में यूक्रेन के दिग्गज वासिली इवानचुक को हराकर 2-0 से जीत दर्ज की।
एरीगैसी ने अंतिम आठ में प्रवेश करने के लिए स्वीडन के निल्स ग्रांडेलियस के खिलाफ ड्रा खेला।
विदित गुजराती और डी हरिका ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दूसरी बार ड्रा खेला अब सोमवार को टाई-ब्रेकर में खेलेंगे।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
