scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

गुजरात जायंट्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Text Size:

नवी मुंबई, पांच मार्च (भाषा) गुजरात जायंट्स की कार्यवाहक कप्तान स्नेह राणा ने यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

गुजरात जायंट्स की नियमित कप्तान बेथ मूनी का शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच के दौरान टखना मुड़ गया था जिसके कारण उन्हें इस मैच में विश्राम दिया गया है। उनकी जगह सोफिया डंकले को अंतिम एकादश में रखा गया है।

गुजरात जायंट्स ने इसके अलावा सुषमा वर्मा और किम गार्थ को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments