scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स ने सहरावत को मुख्य कोच नियुक्त किया

गुजरात जायंट्स ने सहरावत को मुख्य कोच नियुक्त किया

Text Size:

अहमदाबाद, 11 मार्च (भाषा) गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सत्र से पहले पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणधीर सिंह सहरावत को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

सहरावत के पास पीकेएल के 11 सत्र में खेलने का अनुभव है। उनके नाम पर एक खिताब दर्ज है जबकि उनकी मौजूदगी में उनकी टीमें छह बार प्लेऑफ में पहुंची।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सहरावत ने रेलवे को कई राष्ट्रीय खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1990 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनकी गणना सबसे सफल कोच में भी होती है।

सहरावत ने एक खिलाड़ी के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (1988), दक्षिण एशियाई खेल (1989) और एशियाई खेल (1990) शामिल हैं, जहां वह टीम के उपकप्तान थे।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments