scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलपाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में विश्व कप खेलने के लिये सरकार से मंजूरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में विश्व कप खेलने के लिये सरकार से मंजूरी

Text Size:

कराची, छह अगस्त ( भाषा ) पाकिस्तान सरकार ने देश की सीनियर पुरूष टीम को 2023 वनडे विश्व कप खेलने के लिये भारत यात्रा की मंजूरी देकर महीनों से चली आ रही अनिश्चितता को रविवार को खत्म कर दिया ।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पाकिस्तान का हमेशा से मानना रहा है कि खेलों को सियासत से अलग रखना चाहिये । इसलिये विश्व कप में भाग लेने के लिये टीम भारत भेजने का फैसला किया गया है ।

विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ पाकिस्तान का मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े पाकिस्तान के दायित्व पूरे करने के आड़े नहीं आनी चाहिये ।’’

मंत्रालय ने हालांकि कहा कि टीम की सुरक्षा को लेकर उसे गहरी चिंता है और वह इससे आईसीसी और भारतीय बोर्ड को अवगत करायेगा ।

इसने कहा ,‘‘हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत में पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जायेगी ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments