scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलअलफिया पठान, गीतिका को स्वर्ण, भारत को एलोरडा कप में 14 पदक

अलफिया पठान, गीतिका को स्वर्ण, भारत को एलोरडा कप में 14 पदक

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई ( भाषा ) मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन अलफिया पठान और गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के नूर सुल्तान में पहले एलोरडा मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता ।

भारत की जमुना बोरो और कलाइवानी श्रीनिवासन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और दस कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक अपने नाम किये ।

अलफिया ने 2016 की विश्व चैम्पियन लज्जत कुंगेइबायेवा को महिलाओं के 81 किलो फाइनल में 5 . 0 से हराया । वहीं गीतिका ने कलाइवानी को महिलाओं के 48 किलो वर्ग में 4 . 1 से मात दी ।

दोनों को जीत के साथ 700 डॉलर मिले । रजत पदक विजेता को 400 और कांस्य पदक विजेता को 200 डॉलर मिले ।

जमुना को उजबेकिस्तान की नाइजिना उक्तामोवा ने 54 किलो वर्ग में 5 . 0 से हराया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments