scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलगोवा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल रिले का उदघाटन किया

गोवा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल रिले का उदघाटन किया

Text Size:

पणजी, 10 अक्टूबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खेल मंत्री गोविंद गौडे की मौजूदगी में मंगलवार को यहां पोरवोरिम में आयोजित एक समारोह में आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल रिले का उद्घाटन किया।

मशाल रिले राज्य के सभी तालुकाओं से होकर गुजरेगी।

सावंत ने कहा कि मशाल की लौ खेल भावना की प्रतीक है। यह खिलाड़ियों की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आश्वस्त रहें, गोवा इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। खेलों की मशाल हमारे खूबसूरत राज्य के सभी 12 तालुकाओं से होकर गुजरेगी और शाम को सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेगी, जिससे राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्साह बढ़ेगा। इस भव्य उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा।’’

पूरे राज्य की यात्रा के बाद मशाल 26 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह से पहले 25 अक्टूबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों के 37वें सत्र का उद्घाटन करेंगे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments