scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन 2023 में भाग लेंगे जीएम प्रसन्ना, चक्रवर्ती और लक्ष्मण

चेन्नई ओपन 2023 में भाग लेंगे जीएम प्रसन्ना, चक्रवर्ती और लक्ष्मण

Text Size:

चेन्नई, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) विष्णु प्रसन्ना, दीपन चक्रवर्ती और आर आर लक्ष्मण 31 दिसंबर से यहां शुरू होने वाले 2023 चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट सात जनवरी 2024 को समाप्त होगा जिसमें 28 विदेशी खिलाड़ियों सहित 320 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

भारत के अरोनयाक घोष (ईएलओ 2545) शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं जबकि रूस के जीएम सावचेंको बोरिस (ईएलओ 2505) को दूसरी वरीयता मिली है।

तमिलनाडु राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बी मुरूगावेल ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। यह नॉर्म हासिल करने का काम करेगा। अगर कोई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो वह तीन आईएम और जीएम (नॉर्म) पूरी कर सकते हैं। ’’

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले कुछ अन्य जीएम खिलाड़ी फेडोरोव एलेक्सी (बेलारूस), ग्लेक इगोर (बेल्जियम), गुयेन डुक होआ (वियतनाम), जियातदीनोव, रासेट (यूएसए), पोडोलचेंको एवगेनी (बेलारूस) और माणिक मिकुलस (स्लोवाकिया) हैं।

भारत में छह जीएम प्रतियोगिताओं में से मेघालय ओपन और मदुरै ओपन के बाद चेन्नई ओपन तीसरा टूर्नामेंट है जबकि जबकि इंदौर ओपन, बेंगलुरु ओपन और भुवनेश्वर ओपन इसके बाद होंगे।

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये है जिसमें से विजेता को चार लाख और उप विजेता को तीन लाख रुपये मिलेंगे।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments