scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव और काशी की झलक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव और काशी की झलक

Text Size:

वाराणसी, 21 सितम्बर (भाषा) रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी जिसके शिलान्यास में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के आने की संभावना है।

पूर्वांचल के खेल प्रेमियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देने 23 सितम्बर को काशी आ रहे हैं।

पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 451 करोड़ रूपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से मैच देखने के साथ ही, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आधारभूत ढांचा भी तैयार होगा।

एक सरकारी बयान के मुताबिक इस परियोजना में उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जबकि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा।

वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव में रिंग रोड के पास यह स्टेडियम लगभग 30 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

भाषा जफर

रंजन नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments