scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलगौतमी और स्वप्निल क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर

गौतमी और स्वप्निल क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, आठ दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश की गौतमी भनोट और स्वप्निल कुसाले गुरूवार को यहां 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला 10 मीटर एयर राइफल और पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस (3पी) क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहे।

दोनों निशानेबाज रेलवे के हैं, दोनों शुक्रवार को होने वाले रैंकिंग दौर में पहुंचने वाले आठ फाइनलिस्ट में शीर्ष पर हैं। इसमें से दो शीर्ष निशानेबाज स्वर्ण पदक के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगे।

जबलपुर की गौतमी ने 632.5 अंक जुटाये, वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड से महज 0.5 अंक से पिछड़ गयीं। स्वप्निल ने 590 अंक जुटाये।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments