scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलगौरव और सुनहित पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर

गौरव और सुनहित पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर

Text Size:

चेन्नई, 16 अगस्त (भाषा) नोएडा के गौरव प्रताप सिंह और गुरुग्राम के सुनहित बिश्नोई ने बुधवार को यहां छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर पहली इंडिया सीमेंट प्रो गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में संयुक्त बढ़त बनाई।

इस प्रतियोगिता के साथ ही भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर ( पीजीटीआई) के 2023 के दूसरे सत्र की शुरुआत भी हुई।

गौरव और सुनहित जहां एक शॉट से संयुक्त बढ़त पर हैं वहीं सात अन्य गोल्फर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। इन सभी ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

इन खिलाड़ियों में पुखराज सिंह गिल, जयराज सिंह संधू, अंकुर चड्ढा, अर्जुन प्रसाद, बांग्लादेश के जमाल हुसैन तथा श्रीलंका के एन थंगराजा और के प्रभाकरन शामिल हैं।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments