scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलगांगुली को एक बार फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

गांगुली को एक बार फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Text Size:

दुबई, 13 अप्रैल (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गांगुली के लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम के साथी रहे वीवीएस लक्ष्मण को भी फिर से पैनल के सदस्यों में चुना गया है। खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2000 से 2005 तक पांच साल तक भारतीय टीम की अगुआई करने वाले गांगुली को पहली बार 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

गांगुली ने तब हमवतन अनिल कुंबले की जगह ली थी जिन्होंने तीन साल के अधिकतम तीन कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया था।

गांगुली और लक्ष्मण के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हामिद हसन, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स, दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को समिति में नियुक्त किया गया था।

नई आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में न्यूजीलैंड की पूर्व ऑफ स्पिनर कैथरीन कैंपबेल अध्यक्ष हैं जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एवरिल फाहे और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की फोलेत्सी मोसेकी अन्य सदस्य हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments