scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलगंगजी, चीमा, भुल्लर संयुक्त रूप से शीर्ष पर

गंगजी, चीमा, भुल्लर संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Text Size:

जमशेदपुर, 23 जनवरी (भाषा) राहिल गंगजी और अंगद चीमा टाटा स्टील गोल्फ टूर चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में शनिवार को यहां एक समान सात अंडर 65 का कार्ड खेलकर गगनजीत भुल्लर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गये है।

भुल्लर ने 67 का कार्ड खेला जिससे तीनों खिलाड़ियों का कुल स्कोर 19 अंडर 197 हो गया।

पीजीटीआई सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में दिव्यांशु बजाज (65), अर्जुन प्रसाद (65), कार्तिक शर्मा (66) और शिवेंद्र सिंह सिसोदिया (66) 15-अंडर 201 के स्कोर साथ संयुक्त चौथे स्थान पर है।

पिछले साल के विजेता एस चिक्कारंगप्पा (67) 12-अंडर 204 के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर है जबकि पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ओम प्रकाश चौहान (65) 11-अंडर 205 के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments