scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलगंगजी और चिक्कारंगप्पा एशियाई टूर के रॉयल्स कप में संयुक्त छठे स्थान पर

गंगजी और चिक्कारंगप्पा एशियाई टूर के रॉयल्स कप में संयुक्त छठे स्थान पर

Text Size:

कंचनाबुरी (थाईलैंड), 24 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी और एस चिक्कारंगप्पा ने गुरूवार को यहां रॉयल्स कप के शुरूआती दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे दोनों संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीयों में अमन राज ने चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर अच्छी शुरूआत की।

विराज मदप्पा संयुक्त 21वें स्थान पर हैं। बाकी अन्य भारतीयों ने ओवर पार के कार्ड खेले। शिव कपूर संयुक्त 70वें जबकि राशिद खान, एसएसपी चौरसिया और अजीतेश खान संयुक्त 89वें स्थान पर हैं। वीर अहलावत और खालिन जोशी संयुक्त 111वें तथा आदिल बेदी संयुक्त 127वें स्थान पर हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments