scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेल‘हताशा’ से ‘दृढता’ तक का सफर , मैच जिताने के बाद बोले रबाडा

‘हताशा’ से ‘दृढता’ तक का सफर , मैच जिताने के बाद बोले रबाडा

Text Size:

अहमदाबाद, 18 अप्रैल (भाषा) पिछले सत्र की निराशा के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने इस सफर को ‘हताशा’ से ‘दृढता’ का बताया है ।

रबाडा मनोरंजक दवा के सेवन से जुड़े निलंबन के कारण पिछले सत्र में अधिकांश मैच नहीं खेल सके थे । उन्होंने केकेआर के खिलाफ 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिसकी मदद से उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की ।

रबाडा ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पिछला सत्र काफी निराशाजनक था खासकर इस तरह के शानदार सेटअप में । गुजरात की टीम बहुत ही शानदार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हमेशा से इस टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था लेकिन हड़बड़ाया नहीं था । एक होता है उत्सुक होना और एक होता है छटपटाना । आईपीएल हो या कोई भी मैच, मैं जब भी खेलता हूं तो अपने और टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर दृढ रहता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिच में नमी थी और नयी गेंद से असमान उछाल मिल रहा था । बल्लेबाजों को दिक्कत आ रही होगी और उन्हें संभलकर स्ट्रोक्स खेलने पड़े । मैं और सिराज पूरे पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहे थे और हमने तीन विकेट निकाले । बीच के ओवरों में और डैथ ओवरों में हमने उस रणनीति पर अमल किया जो हमें लगा कि सही होगी ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments