हांगझोउ, पांच अक्टूबर (भाषा) भारत के कैनोइंग और कयाकिंग के चार खिलाड़ियों ने गुरुवार को यहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में गुरुवार को यहां अपनी-अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विशाल केवट ने कैनोइंग में पुरुषों के वर्ग में दूसरी हीट में 131.14 सेकंड के कुल समय के साथ चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शिखा चौहान ने महिलाओं के कयाक सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने 145.83 सेकेंड का कुल समय निकालकर अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित की।
हितेश (119.03 सेकंड) और शुभम केवट (122.98 सेकंड) ने भी दूसरी हीट में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहकर पुरुषों के कयाक सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भाषा पंत मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
