scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलभारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान स्टेडियम से चार सट्टेबाज गिरफ्तार

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान स्टेडियम से चार सट्टेबाज गिरफ्तार

Text Size:

नागपुर, 10 फरवरी (भाषा) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) के जामथा स्टेडियम से चार कथित क्रिकेट सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया।

 एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी मैदान के वास्तविक घटनाक्रम और उनके लाइव टेलीकास्ट के बीच के अंतर को भुनाने के लिए स्टेडियम से मैच की जानकारी बाहर दूसरे सट्टेबाजों  से साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए आरोपी मुंबई, भंडारा और नागपुर के रहने वाले हैं।  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिंगना थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments