scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेललक्ष्य के साहसिक प्रदर्शन की तारीफ की पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार ने

लक्ष्य के साहसिक प्रदर्शन की तारीफ की पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार ने

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) पूर्व मेंटोर और राष्ट्रीय कोच विमल कुमार ने कहा कि लक्ष्य सेन की शनिवार को ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई पर कड़ी जीत बैडमिंटन के सबसे मुश्किल स्तर का सबूत थी जो भारतीय स्टार के साहसिक प्रदर्शन भी दिखाती है।

पैर में दर्दनाक छालों और मांसपेशियों में खिंचाव से जूझते हुए सेन ने लाई को हराकर बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बनाई जिससे वह भारत के इस प्रतिष्ठित खिताब के 25 साल के इंतजार को खत्म करने से महज एक जीत दूर हैं।

सेन की जीत के बाद कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘‘लक्ष्य तुमने हम सबको बहुत गर्व महसूस कराया है। आज तुमने जो पक्का इरादा और हिम्मत दिखाई, वह सच में बेमिसाल थी। यह शारीरिक रूप से थका देने वाला मुकाबला था, फिर भी तुमने हर अंक के लिए बहुत हिम्मत से संघर्ष किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पैर में छाले के साथ मैच खेलना, ब्रेक के दौरान इलाज भी नहीं करवा पाना और मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आगे बढ़ते रहना, यह तुम्हारे जुझारूपन के बारे में बहुत कुछ बताता है। ’’

कुमार ने कहा, ‘‘मैंने बैडमिंटन कोर्ट पर इतना साहस, सहनशक्ति का ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन शायद ही कभी देखा हो। यह याद रखने लायक प्रदर्शन है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments