scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमखेलपांच भारतीय युवा मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए

पांच भारतीय युवा मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए

Text Size:

बैंकॉक, 13 मार्च (भाषा) भारत के पांच मुक्केबाजों ने शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के बाद विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पोडियम में जगह पक्की कर ली।

गुंजन (48 किग्रा), जॉयश्री देवी (54 किग्रा), अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) और राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) की जीत से भारत की पदक की उम्मीदें और मजबूत हुईं। ये सभी सेमीफाइनल में पहुंच गए जिससे देश के लिए टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के हो गए।

सुबह के सत्र में गुंजन ने अजरबेजान की गुलर हुसेनोवा पर 5-0 से जीत हासिल की जबकि जॉयश्री देवी ने पहले दौर में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से जापान की यूरा कनेमारू को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

अंबेकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में जापान के अकीरा उएकुबो पर 4-1 से जीत दर्ज की।

शाम के सत्र में दो और भारतीय मुक्केबाज आगे बढ़े जिसमें चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) ने दूसरे दौर में स्पेन की एंड्रिया बुएल्गा गार्सिया को आरएससी से हराया जबकि राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) ने इंग्लैंड की सिओभान हेली को 4-1 से मात दी।

वहीं साहिल दुहान (60 किग्रा) अपने आखिरी आठ मुकाबले में फ्रांस के डेविड हारुत्युनयान से 1-4 से हार गए।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments