scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमखेलबुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होंगे फिट जोफ्रा आर्चर : आकाश अंबानी

बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होंगे फिट जोफ्रा आर्चर : आकाश अंबानी

Text Size:

बेंगलुरू, 13 फरवरी (भाषा) मुंबई इंडियंस ने चोटिल जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रूपये में खरीदा जिससे काफी लोग हैरान हैं लेकिन टीम के मालिक आकाश अंबानी ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज जब फिटनेस हासिल कर लेगा तो यह जसप्रीत बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होगा।

पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन आर्चर को खरीदा।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने इन सब चीजों को ध्यान में रखा। कल के बाद जिस तरह से तेज गेंदबाजों को खरीदा गया था, हमारे लिये एक विकल्प बहुत स्पष्ट हो गया था कि जोफ्रा सूची में एकमात्र ‘मार्की’ तेज गेंदबाज बचे थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हमने उनके नाम पर पहले ही चर्चा कर ली थी और निश्चित रूप से वह इस साल उपलब्ध नहीं है लेकिन जब वह फिट होगा और उपलब्ध होगा तो मुझे पूरा भरोसा है कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होगा। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments