scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी को पीटने के कारण एफआईआर

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी को पीटने के कारण एफआईआर

Text Size:

मुंबई, पांच फरवरी ( भाषा ) मुंबई पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को कथित रूप से पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है ।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

कांबली की पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि कांबली ने उन पर खाना पकाने का बर्तन फेंक दिया था जिससे उनके सिर में चोट आई है ।

यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ बजे के बीच है जब कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे और पत्नी को अपशब्द कहने शुरू कर दिये ।

अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनका बारह वर्ष का बेटा भी उस समय मौजूद था जिसने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को मारा जिससे उसे चोट आई है ।

बाद में कांबली की पत्नी जांच के लिये भाभा अस्पताल गई ।

उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है । मामले की जांच चल रही है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments