scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलफिडे ने पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक के खिलाफ नैतिकता आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई

फिडे ने पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक के खिलाफ नैतिकता आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ अपने नैतिकता एवं अनुशासन आयोग (ईडीसी) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। क्रैमनिक ने ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की और ग्रैंडमास्टर डेविड नवारा के खिलाफ सार्वजनिक रूप से धोखाधड़ी के बार-बार आरोप लगाए हैं।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 29 साल की उम्र में अपने चौंकाने वाले निधन से कुछ महीने पहले नारोदित्स्की पर क्रैमनिक ने धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए थे।

विश्व संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक को प्रतिवादी बनाते हुए फिडे नैतिकता एवं अनुशासन आयोग (ईडीसी) में औपचारिक रूप से एक शिकायत दर्ज कराई है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘शिकायत में लगभग दो वर्षों के आचरण का उल्लेख है और कई सार्वजनिक बयानों तथा सामग्रियों का हवाला दिया गया है जिन्हें फिडे उत्पीड़न और किसी व्यक्ति की गरिमा के अपमान से संबंधित संभावित उल्लंघनों के लिए प्रासंगिक मानता है।’’

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments