scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलब्रिसन फर्नांडिज के गोल से एफसी गोवा ने दूसरी जीत दर्ज की

ब्रिसन फर्नांडिज के गोल से एफसी गोवा ने दूसरी जीत दर्ज की

Text Size:

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (भाषा) ब्रिसन फर्नांडिज के ‘इंजुरी टाइम’ में किये गये गोल की बदौलत एफसी गोवा ने बुधवार को यहां सुपर कप के ग्रुप डी मैच में बेंगलुरु एफसी को 1-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

इस हार से पिछले सत्र के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है जबकि एफसी गोवा दो मैच में छह अंक से तालिका में मजबूत स्थिति में है।

गोवा के लिए इंजुरी टाइम में फर्नांडिज ने 90+4वें मिनट में मोहम्मद नेमिल के क्रास को हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी जबकि बेंगलुरु का कप का सपना टूट गया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments