scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलएफसी गोवा ने कोच्चि में तकनीकी कर्मचारी पर पत्थर लगने की शिकायत की

एफसी गोवा ने कोच्चि में तकनीकी कर्मचारी पर पत्थर लगने की शिकायत की

Text Size:

मडगांव, 15 नवंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने रविवार को केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ कोच्चि में खेले गए मैच के दौरान अपने तकनीकी स्टाफ पर पत्थर लगने की लीग और अपनी इस प्रतिद्वंदी के पास शिकायत दर्ज की है।

यह मैच पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया था।

विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर मेहमान टीम और उसके समर्थकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एफसी गोवा ने इस घटना की जांच करने की मांग की है।

एफसी गोवा ने बयान में कहा,‘‘ हमारे समर्थकों की सुरक्षा हमारी मुख्य चिंता है। क्लब ने इस घटना की लीग और मेजबान टीम के पास शिकायत दर्ज की है। हमारे तकनीकी स्टाफ का एक सदस्य जब स्थानापन्न खिलाड़ी को मदद कर रहा था तब उस पर पत्थर मारा गया था।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments