scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलएसो ट्रैक साइकिलिंग केरिन स्पर्धा में 10वें और डेविड बैकहम 11वें स्थान पर रहे

एसो ट्रैक साइकिलिंग केरिन स्पर्धा में 10वें और डेविड बैकहम 11वें स्थान पर रहे

Text Size:

हांगझोउ, 29 सितंबर ( भाषा ) भारतीय साइकिलिस्ट एसो और डेविड बैकहम शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में पुरूषों की केरिन स्पर्धा के सातवें से 12वें स्थान के फाइनल में क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहे।

एसो ने चेतावनी के साथ अपनी रेस प्लस 0.651 सेकेंड में पूरी की जबकि बेकहम ने प्लस 1.096 सेकेंड का समय निकाला।

इससे पहले हीट एक के सेमीफाइनल में दोनों भारतीय छह साइकिलिस्ट में आखिरी स्थानों पर रहे थे।

बेकहम प्लस 0.922 सेकेंड के समय से पांचवें और एसो प्लस 2.980 सेकेंड से उनसे पीछे रहे जिन्हें एक चेतावनी भी मिली।

इससे पहले डेविड पहले दौर की दूसरी हीट में जापान के केइया ओता से प्लस 0 . 112 सेकंड पीछे रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

नियमों के अनुसार हर हीट से शीर्ष दो राइडर सेमीफाइनल में पहुंचते हैं जबकि बाकी राइडर रेपेशॉज खेलते हैं।

बाईस वर्ष के एसो रेपेशॉज हीट में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे । वह चीन के कि लुई से प्लस 0 . 134 सेकंड पीछे रहे जबकि हांगकांग के चियुक हेइ तो से प्लस 0 . 029 सेकंड पीछे रहे ।

एसो पहले राउंड की हीट में रेस खत्म नहीं कर पाये थे लेकिन फिर भी रेपेशाज में पहुंचे।

डेविड स्प्रिंट में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे ।

भारतीयों ने पुरुषों के मेडिसन फाइनल में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसमें नीरज कुमार और हर्षवीर सिंह शेखों रेस खत्म नहीं कर सके और आठवें स्थान पर रहे। इसमें उनके सात स्प्रिंट अंक रहे और उनके माइनस 40 लैप अंक रहे।

जापान ने पहला, दक्षिण कोरिया ने दूसरा और कजाखस्तान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments