scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलइंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोप्ले टी20 विश्व कप से बाहर, मिल्स टीम में शामिल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोप्ले टी20 विश्व कप से बाहर, मिल्स टीम में शामिल

Text Size:

पर्थ, 19 अक्टूबर (भाषा) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोप्ले टखने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं जो कि उनकी टीम के लिए करारा झटका है।

टोप्ले की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। मिल्स ने पांव की चोट के कारण अगस्त से कोई मैच नहीं खेला है।

इंग्लैंड के पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को खेले गए आखिरी अभ्यास मैच से पूर्व ब्रिसबेन में क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते समय इस 28 वर्षीय गेंदबाज का टखना मुड़ गया था। स्कैन से पता चला है कि उनकी चोट गंभीर है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा,‘‘ चोटिल रीस टोप्ले की जगह टाइमल मिल्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है जो पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हैं।’’

इंग्लैंड को अपना पहला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। उसके रिजर्व खिलाड़ियों में दो तेज गेंदबाज टायमल मिल्स और रिचर्ड ग्लीसन शामिल थे।

टोप्ले 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments