scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलबांग्लादेश में अफगानिस्तान के आठ क्रिकेटर कोविड से संक्रमित : रिपोर्ट

बांग्लादेश में अफगानिस्तान के आठ क्रिकेटर कोविड से संक्रमित : रिपोर्ट

Text Size:

ढाका, 15 फरवरी (भाषा) अफगानिस्तान के कम से कम आठ क्रिकेटरों का बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है।

‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार आठ क्रिकेटरों के अलावा अफगानिस्तान के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्यों का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है।

अफगानिस्तान को 23 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अफगानिस्तान की टीम के बाकी सदस्यों ने सिलहट में आज (मंगलवार) से एक सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास शिविर में भाग लिया जबकि पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। ’’

तीन वनडे 23, 25 और 28 फरवरी को खेले जाएंगे जबकि टी20 मैच तीन और पांच मार्च को होंगे।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments