scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलएबेन्यो और अयाना ने जीती दिल्ली हाफ मैराथन

एबेन्यो और अयाना ने जीती दिल्ली हाफ मैराथन

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता डेनियल एबेन्यो और रियो ओलंपिक चैंपियन अल्माज अयाना ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां दिल्ली हाफ मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की एलीट दौड़ जीती।

कीनिया के एबेन्यो ने पुरुष वर्ग में दौड़ 59 मिनट और 27 सेकंड में पूरी की। उन्होंने हमवतन चार्ल्स माटाटा (1:00:05) और इथियोपिया के अदिसु गोबेना (1:00:51) को पीछे छोड़ा।

महिला वर्ग में इथियोपिया की अयाना ने एक घंटे, सात मिनट और 59 सेकंड में दौड़ पूरी करके युगांडा की स्टेला चेसांग (1:08:28) और कीनिया की वियोला चेपनजेनो (1:09:09) को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक पाल (1:04:08) और कविता यादव (1:17:42) ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments