scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलईस्ट बंगाल ने भारतीय नौसेना से गोल रहित ड्रॉ खेला

ईस्ट बंगाल ने भारतीय नौसेना से गोल रहित ड्रॉ खेला

Text Size:

कोलकाता, 22 अगस्त (भाषा) ईस्ट बंगाल ने सोमवार को यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में भारतीय नौसेना के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला।

इमामी के टीम की बागडोर संभालने के बाद पहला मैच खेल रही ईस्ट बंगाल की टीम ने दूसरे हाफ में दबदबा बनाया लेकिन गोल नहीं कर सकी।

ईस्ट बंगाल को गोल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका 54वें मिनट में मिला जब 30 यार्ड की दूर से लगाए गए दमदार शॉट पर कप्तान सुमित पस्सी ने नौसेना के गोलकीपर विष्णु को पछाड़ दिया लेकिन गेंद दाएं पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments