scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलईस्ट बंगाल ने आईडब्ल्यूएल में स्पोर्ट्स ओडिशा को हराया

ईस्ट बंगाल ने आईडब्ल्यूएल में स्पोर्ट्स ओडिशा को हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर (भाषा) पिछले साल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले ईस्ट बंगाल ने ‘इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल)’ में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को यहां स्पोर्ट्स ओडिशा को 2-0 से हराया।

ईस्ट बंगाल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपना और विरोधी टीम के गोल पर लगातार हमले किए।

नोंगमेइकापम शिबानी देवी ने दूसरे ही मिनट में ईस्ट बंगाल को बढ़त दिला दी।

जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिबानी ने विभिन्न अंडर-17 प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

ईस्ट बंगाल ने 59वें मिनट में क्षेत्रीमायुम मारग्रेट देवी के गोल से स्कोर 2-0 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments