scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलडूरंड कप : आर्मी ग्रीन और सुदेवा दिल्ली ने गोलरहित ड्रा खेला

डूरंड कप : आर्मी ग्रीन और सुदेवा दिल्ली ने गोलरहित ड्रा खेला

Text Size:

गुवाहाटी, 25 अगस्त (भाषा) आर्मी ग्रीन ने दूसरे हाफ में मौके गंवाये जिससे उसे गुरूवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में सुदेवा दिल्ली एफसी से गोलरहित ड्रा से संतोष करना पड़ा।

सुदेवा ने पहले हाफ में दबदबा बनाये रखा जिससे आर्मी ग्रीन को काफी मुश्किल हो रही थी।

लेकिन आर्मी ग्रीन के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में काफी मौके बनाये पर सुदेवा के डिफेंस ने उन्हें कोई गोल नहीं करने दिया।

इस ड्रा से आर्मी ग्रीन के दो मैचों में चार अंक हैं जबकि सुदेवा के इतने ही मैचों में दो अंक हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments