नूंह, 20 अप्रैल (भाषा) वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान और मनु गंडास जैसे शीर्ष घरेलू गोल्फरों सहित लगभग 130 पेशेवर खिलाड़ी सोमवार को यहां ‘क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब’ में शुरू होने वाली एक करोड़ रुपये पुरस्कार राशि वाले ‘डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।
मौजूदा सत्र (2026) में ‘डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार, खालिन जोशी, हनी बैसोया और अंगद चीमा भी खिताब के दावेदारों में शामिल हैं।
श्रीलंका के एन थंगाराजा टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रमुख विदेशी खिलाड़ी होंगे।
मेजबान क्षेत्र गुरुग्राम और नूंह का प्रतिनिधित्व ध्रुव श्योराण और तपेंद्र घई जैसे खिलाड़ी करेंगे
भाषा आनन्द मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.