scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलदिव्या महिला राष्ट्रीय एयर पिस्टल चैम्पियन बनीं

दिव्या महिला राष्ट्रीय एयर पिस्टल चैम्पियन बनीं

Text Size:

भोपाल, 12 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक की दिव्या टीएस ने सोमवार को यहां संपन्न हुई 65 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को हराकर अपना पहला महिला 10 मीटर एयर पिस्टल राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

दिव्या ने स्वर्ण पदक के मैच में संस्कृति को 16-14 से हराया। इस स्पर्धा में हरियाणा की रिदम सांगवान ने कांस्य पदक जीता।

ओलंपियन मनु भाकर ने जूनियर महिला एयर पिस्टल का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में तेलंगाना की ईशा सिंह को 17-13 से शिकस्त दी। रिदम ने इस स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। उन्होंने हालांकि युवा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। युवा वर्ग के फाइनल में रिदम ने संस्कृति को 16-12 से हराया।

महिलाओं के क्वालीफिकेशन दौर में मनु 583 अंक के साथ शीर्ष पर थी जबकि दिव्या (578) तीसरे, संस्कृति (577) चौथे, ईशा (576) पांचवें और रिदम (575) छठे स्थान पर थी।

दिव्या ने इसके बाद रैंकिंग दौर में 254.2 अंक के साथ शीर्ष जबकि संस्कृति (251.6) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments