scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलदीक्षा एनएसडब्ल्यू ओपन में संयुक्त 20वें स्थान पर रही

दीक्षा एनएसडब्ल्यू ओपन में संयुक्त 20वें स्थान पर रही

Text Size:

वोलोंगोंग (ऑस्ट्रेलिया), दो मार्च (भाषा) कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर यहां महिला एनएसडब्ल्यू ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 20वें स्थान पर रही।

दीक्षा ने पहले दौर में छह ओवर 77 का स्कोर बनाया था और उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा था। इसके बाद हालांकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और अंतिम दौर में 68 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर आठ अंडर 276 रहा।

फ्रांस की खिलाड़ी अगाथे लैस्ने ने खिताब जीता। उन्होंने 16 अंडर के कुल स्कोर के साथ थाईलैंड की एप्रिल अंगुरसारानी और कोरिया की सूमिन ओह पर एक शॉट से जीत हासिल की।

खराब मौसम से प्रभावित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य तीन भारतीय खिलाड़ी हिताशी बख्शी, प्रणवी उर्स और अवनी प्रशांत कट में जगह बनाने से चूक गईं थी।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments