scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलदीक्षा संयुक्त 21वें स्थान पर रही

दीक्षा संयुक्त 21वें स्थान पर रही

Text Size:

हिल्वरसम (नीदरलैंड), 11 सितंबर (भाषा) भारत की दीक्षा डागर दो अंडर 70 के कार्ड के साथ यहां लेडीज यूरोपीय टूर के बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर रही।

इस 22 साल की खिलाड़ी ने कुल पांच अंडर 211 (71-70-70) का स्कोर बनाया जो शीर्ष 10 में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था। दीक्षा ने तीसरे और आखिरी दौर में चार बर्डी और दो बोगी लगाये।

वह यूरोपीय ऑर्डर ऑफ मेरिट (रेस टू कोस्टा डेल सोल) में तीसरे स्थान पर बनीं हुई है।

वाणी कपूर (70) कुल एक अंडर 215 के स्कोर के साथ 39वें स्थान पर रही।

अमनदीप द्राल, रिद्धिमा दिलावरी, त्वेसा मलिक और एमेच्योर अवनी प्रशांत कट में जगह बनाने में नाकाम रहे थे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments