scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलदीक्षा डागर आयरिश ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसकी

दीक्षा डागर आयरिश ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसकी

Text Size:

ड्रोमोलैंड (आयरलैंड), तीन सितंबर (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन करके केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला लेकिन इसके बावजूद वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई।

दीक्षा पहले दो दौर के बाद एकल बढ़त पर थी लेकिन दूसरे दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही ऐनी वान डैम ने तीसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर तीन शॉट की बढ़त हासिल कर ली।

स्वीडन की लिसा पेटर्सन (67) दूसरे स्थान पर हैं जबकि दीक्षा और ऐलिस हेवसन (68) संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में त्वेसा मलिक ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 42वें स्थान पर हैं। वाणी कपूर (74) संयुक्त 54वें और रिधिमा दिलावरी (75) 66वें स्थान पर हैं। अमनदीप द्राल कट में जगह नहीं बना पाई थी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments