scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलदीक्षा डागर संयुक्त छठे स्थान पर रहीं, सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

दीक्षा डागर संयुक्त छठे स्थान पर रहीं, सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Text Size:

एंटवर्प, 29 मई (भाषा) दीक्षा डागर लेडीज यूरोपीय टूर पर मौजूदा सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यहां 2023 बेल्जियन लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहीं।

दीक्षा ने 18वें होल में बोगी के बावजूद अंतिम दौर में पार का स्कोर बनाया।

जर्मनी की पैट्रीशिया इसाबेल शिमिट ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से दो शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया।

सत्र की निराशाजनक शुरुआत करने वाली दीक्षा ने अपनी पिछली चारों प्रतियोगिताओं में कट हासिल किया है और अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

कट हासिल करने वाली एक अन्य भारतीय अमनदीप द्राल ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त 24वां स्थान हासिल किया। अमनदीप ने भी अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments