scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलदीक्षा डागर एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष 10 में शामिल

दीक्षा डागर एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष 10 में शामिल

Text Size:

एडिलेड, 16 मार्च (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन के बावजूद लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) ऑर्डर ऑफ मेरिट में नौवें स्थान पर पहुंच गईं।

एलईटी में दो बार की विजेता दीक्षा ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन में संयुक्त 45वें स्थान पर रहीं, लेकिन एक सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक में पांचवें स्थान पर रहने से उन्हें अपनी रैंकिंग में सुधार करने में मदद मिली।

दीक्षा के बाद भारतीय खिलाड़ियों में अगला नंबर प्रणवी उर्स का है जो इस सप्ताह कट में जगह नहीं बना पाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक में 14वें स्थान पर रहने के कारण वह ऑर्डर ऑफ मेरिट में 44वें स्थान पर है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अवनी प्रशांत 75वें जबकि वाणी कपूर 104वें स्थान पर हैं।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments