scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलडायमंड हार्बर की आईएफएल में पहली जीत

डायमंड हार्बर की आईएफएल में पहली जीत

Text Size:

कल्याणी, आठ मार्च (भाषा) डायमंड हार्बर एफसी ने रविवार को यहां कल्याणी स्टेडियम में डेम्पो एससी को 2-1 से हराकर इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

डायमंड हार्बर के लिए एंटोनियो मोयानो और ह्यूगो डियाज ने गोल किया।

डेम्पो एससी की ओर से मार्कस जोसेफ ने एकमात्र गोल किया।

दिन के दूसरे मैच में शिलांग लाजोंग एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रीयल कश्मीर एफसी को हराकर सत्र की अपनी पहली जीत हासिल की।

रीयल कश्मीर के लिए सेइजोसेफ हाओकिप ने पहला गोल किया जबकि फ्रांगकी बुआम और केनस्टार खारशोंग के गोल से शिलांग लाजोंग को पूरे तीन अंक मिले।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments