scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ढुल को मिली दिल्ली की कमान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ढुल को मिली दिल्ली की कमान

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) भारतीय अंडर-19 टीम के विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय दिल्ली की टीम की अगुवाई करेंगे।

मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक होगा।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और नवदीप सैनी के साथ आईपीएल के उभरते हुए सितारे आयुष बडोनी, ललित यादव का नाम भी शामिल है।

दायें हाथ के बल्लेबाज हिम्मत सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।

दिल्ली की टीम अपने अभियान का आगाज देहरादून में उत्तर प्रदेश के खिलाफ करेगी।

दिल्ली टीम: यश ढुल (कप्तान), प्रियांश आर्य, अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह (उपकप्तान), आयुष बडोनी, क्षितिज शर्मा, देव लाकड़ा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, हर्षित राणा, प्रांशु विजयरन, ललित यादव, शिवांक वशिष्ठ, रितिक शौकीन , सुयश शर्मा, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), मयंक यादव, वैभव शर्मा, जोंटी सिंधू।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments