रांची, 26 जनवरी ( भाषा ) भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी20 मैच से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से बात की ।
वनडे श्रृंखला में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने वाली भारतीय टीम इस प्रारूप में भी उस लय को कायम रखना चाहेगी ।
रांची के रहने वाले धोनी ने पहले टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या से बात की । उसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी सलाह देते दिखे ।
बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में धोनी को शुभमन गिल, स्पिनर युजवेंद्र चहल और सहयोगी स्टाफ से भी बात करते देखा जा सकता है ।
भारत के लिये गिल और ईशान पारी की शुरूआत करेंगे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
