नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा को एशियाई खेलों में दो बार निशाना चूक जाने के कारण क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसके लिए उन्होंने खुद को दोषी माना।
इस 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को शुरू में इलफत अब्दुलिन के खिलाफ 2-0 की बढ़त लेने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।
धीरज ने बाद में कहा कि यह उनकी तकनीकी गलती थी जिसके कारण वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए।
उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ यहां तक कि अभ्यास के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ। मेरी बीच की उंगली दब गई और मेरी समझ में नहीं आया कि अब क्या करना है। इसके बाद मैं अतिरिक्त सतर्कता बरतने लगा जिसका बुरा प्रभाव मेरे निशाने पर पड़ा।’’
धीरज ने कहा,‘‘मैं किसी भी अन्य कारक को दोष नहीं देना चाहता। यह पूरी तरह से मेरी गलती थी और भविष्य में मैं इसका ध्यान रखूंगा। अब मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं और शुक्रवार को टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की तैयारी कर रहा हूं।’’
भाषा पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
