scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलदिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत को सम्मानित किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत को सम्मानित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य पवन सहरावत को रविवार को यहां सम्मानित किया।

 केजरीवाल ने  इस दौरान हाल ही में चीन के हांगझोउ में आयोजित खेलों में पदक जीतने वाले दिल्ली के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हम एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जहां दिल्ली के सभी सात खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। हम उस कार्यक्रम में सहरावत को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे।’’

इस मौके पर केजरीवाल ने दिल्ली में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments