scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलएमएलसी टीम का स्वामित्व हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला से हाथ मिलाया

एमएलसी टीम का स्वामित्व हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला से हाथ मिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अमेरिका में नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सिएटल फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल करने और उसका संचालन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के साथ हाथ मिलाया है।

इस टीम का नाम सिएटल ओरकास रखा गया है। ओर्का एक ‘किलर व्हेल’ है जो सिएटल के आसपास समुद्र में पाई जाती है।

मेजर लीग क्रिकेट जुलाई में शुरू होगा। आईपीएल की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी नई लीग से जुड़ी हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स एमएलसी से जुड़ने वाली आईपीएल की पहली टीम थी। उसने तब लॉस एंजिल्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल किया था।

भाषा पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments