scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने कटाया डब्ल्यूपीएल फाइनल का टिकट

गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने कटाया डब्ल्यूपीएल फाइनल का टिकट

Text Size:

वडोदरा, तीन फरवरी (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 के एलिमिनेटर मैच में मंगलवार को यहां गुजरात जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट कटाया।

तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के सामने बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी।

गुजरात जायंट्स को सात विकेट पर 168 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 24 गेंद में 43, शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 31,  कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंद में 41 रन और लौरा वोल्वर्डट ने 24 गेंद में नाबाद 32 का योगदान दिया।

जायंट्स के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने दो विकेट झटके।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments