scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलगत चैंपियन ओडिशा एफसी आईडब्ल्यूएल से रेलीगेट

गत चैंपियन ओडिशा एफसी आईडब्ल्यूएल से रेलीगेट

Text Size:

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (भाषा) श्रीभूमि एफसी ने गत चैंपियन ओडिशा एफसी के शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन वुमन लीग (आईडब्ल्यूएल) में बने रहने के सफर को बुधवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में 3-0 की जीत के साथ खत्म कर दिया।

 ओडिशा को लीग में बने रहने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत थी लेकिन पहले हाफ में नोंग्मीकापम शिबानी देवी (10वें, 18वें और 32वें मिनट) की हैट्रिक गोल ने घरेलू टीम की किस्मत तय कर दी।

 भारतीय महिला फुटबॉल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी लीग की गत चैंपियन को रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) होना पड़ रहा है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments