scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलदीपिका-हरिंदर की जोड़ी मिश्रित युगल स्क्वाश फाइनल में

दीपिका-हरिंदर की जोड़ी मिश्रित युगल स्क्वाश फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, चार अक्टूबर (भाषा) दीपिका पल्लकील और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ी ने ली का यी और वोंग ची हिम की हांगकांग की जोड़ी को सेमीफाइनल में 7-11 11-7 11-9 से शिकस्त दी।

अनुभवी दीपिका और हरिदंर ने सेमीफाइनल मुकाबले का पहला गेम गंवा दिया था लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर मुकाबले को 38 मिनट में जीतने में सफल रहे।

भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम सिर्फ नौ मिनट में जीता जबकि तीसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और यह गेम 15 मिनट चला।

सेमीफाइनल के दौरान ली का यी के शॉट पर गेंद हरिंदर के चेहरे पर भी लगी।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments